लंदन, 27 मार्च| भारत में इन दिनों कोरोनावारस के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का होना मुश्किल लग रहा है लेकिन इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स अभी भी आईपीएल की तैयार कर रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। और,जो हालात हैं, उनमें इसका आयोजन मुश्किल ही लग रहा है।

Advertisement

स्टोक्स ने बीबीसी रेडियो से कहा, "इस समय मेरा अगला टूर्नामेंट आईपीएल होगा। यह मेरे दिमाग में है और मैं जानता हूं कि शायद मैं न खेलूं, लेकिन मुझे अपने आप को तैयार रखना है ताकि अगर यह हो यह तो मैं तैयार रहूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं तीन सप्ताह का ब्रेक नहीं ले सकता और यह उम्मीद नहीं कर सकता कि मेरा शरीर 20 अप्रैल के लिए तैयार रहेगा क्योंकि मैं किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहता।"

बीसीसीआई को उम्मीद है कि अगर लीग का पहला मैच मई के पहले सप्ताह में होगा तो भी वो कम दिनों में लीग का आयोजन कर सकती है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार