ऑलराउंडर क्रुणाल पांडया ने कहा है कि एक बार फिर से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाना, उनके लिए गर्व की बात है।

Advertisement

क्रुणाल को 23 मार्च से इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी पहली बार भारत की वनडे टीम में चुना गया है।

Advertisement

क्रुणाल ने टिवटर पर लिखा, "बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आभारी हूं कि एक बार फिर से मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।"

भारत को इंग्लैंड के साथ 23 से 28 मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के तीनों मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने है। दोनों टीमें फिलहाल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है।

उनके अलावा तेज गेंदबाज एम प्रसिद्ध कृष्णा को भी इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।

कृष्णा ने टिवटर पर कहा, "जब आप अपने देश के लिए खेलने के लिए पहली बार चुने जाने तो यह सपना लगता है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अपनी भूमिका निभाने और टीम की सफलता में योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं। बीसीसीआई का धन्यवाद। शुरू करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार