UAE ODI Tri-Series 2026 Final, AFG vs ZIM: अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में अपनी शानदार फील्डिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। शुक्रवार (23 अक्टूबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गजनफर ने एक हाथ से ऐसा बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा कि हर कोई हैरान रह गया। 

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के सातवें ओवर में हुई, जब अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद फारूकी ने बल्लेबाज के पैड की तरफ फुल लेंथ पर डाली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ताफदजवा त्सिगा (Tafadzwa Tsiga) ने गेंद को फ्लिक करके स्क्वायर लेग की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद हवा में चली गई।

गेंद स्क्वायर लेग की तरफ फील्डर से थोड़ी दूर जा रही थी। ऐसे में उसे पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन अल्लाह गजनफर ने गजब के रिफ्लेक्स दिखाए। उन्होंने तेजी से दाईं ओर छलांग लगाई और अपना दायां हाथ आगे बढ़ाकर हवा में ही गेंद को लपक लिया। ताफदजवा त्सिगा इस मुकाबले में ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। वह आठ गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12.1 ओवर में 55 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए और अफगानिस्तान के गेंदबाज शुरुआत से ही अपना दबाव बनाते नजर आए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार