9 जुलाई। हरारे में खेले गए त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद ग्लेन मैक्सवेल काफी भड़क गए। PHOTOS रोहित शर्मा की वाइफ रितीका की खूबसूरत फोटो, देखिए 

Advertisement

फाइनल मैच का एक वीडियो वायरल हुए है जिसमें मैक्सवेल पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से हाथ नहीं मिलाया।

 

यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और मैक्सवेल की आलोचना हो रही है।  कहा जा रहा है कि मैक्सवेल ने ऐसा कर खेल भावना का मजाक बनाया है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पहले खेलते हुए  8 विकेट पर 183 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद तक 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। फखर जमान ने 91 रन बनाए और शोएब मलिक 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद जब यह प्रकरण जो पकड़ा तो मैक्सवेल ने ट्विट कर इस विवाद को ठंडा करने की कोशिश की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार