आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच यहां के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले मौजूदा विजेता मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई के खिलाफ खेलना हमेशा पसंद करते हैं।

Advertisement

रोहित ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए एक वीडियो में कहा, "चेन्नई के खिलाफ खेलना हमेशा से मजेदार रहा है, हम इस लड़ाई का लुत्फ लेते हैं। लेकिन जब हम मैच खेलते हैं तो यह बाकी विपक्षी टीम की तरह ही एक टीम है। हम इसी तरह आगे जाते हैं और किसी विपक्षी टीम अभिभूत नहीं होते हैं।"

Advertisement

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह सबसे ज्यादा पसंद करने वाली दो टीमों के बीच का मुकाबला है।

हार्दिक ने कहा, "यह वो मैच है जिसका लोगों को इंतजार रहता है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स वो फ्रेंचाइजी हैं जिन्हें प्रशंसक सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और इसलिए यह मैच विशेष बन जाता है।"

आईपीएल के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच में ही फाइनल मैच हुआ था जहां मुंबई ने जीत हासिल कर चौथी बार खिताब उठाया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार