सेंचुरियन, 12 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच के साथ टेस्ट पदार्पण करने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि उन्हें हमेशा नई चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है। बुमराह ने कहा कि वह विकेट से मिल रही चुनौतियों और उन परिस्थतियों जिनसे वह टेस्ट पदार्पण से पहले अनजान थे, का लुत्फ उठा रहे हैं। 

Advertisement

बुमराह ने कहा, "जब भी आप नए देश में आते हो तो यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है। विकेट काफी अलग होती है, मौसम काफी अलग होता है। इसलिए हमेशा नई चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है और जब आप ज्यादा खेलते हो तो आपको विकेट और परिस्थतियों को जानने का मौका मिलता है।"

Advertisement

भारत पहले टेस्ट मैच में 72 रनों से हार गया था। अब वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। बुमराह ने कहा कि टीम अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान दे रही है और उसके हिसाब से तैयारी कर रही है। 

बुमराह ने कहा, "हम परिणामों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं क्योंकि जब भी हम आगे देखते हैं तो हम रणनीति से भटक जाते हैं।

उन्होंने कहा, "हम हर दिन के हिसाब से तैयारी कर रहे हैं और इसके बाद हम वहां से आगे बढ़ते हैं। हम अपनी तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं। जहां तक विकेट की बात है मैं यहां पहले कभी नहीं खेला, लेकिन नेट्स में भी विकेट पर काफी बाउंस है।"

उन्होंने कहा, "हम स्थितियों में ढलने की कोशिश कर रहे हैं और पहले टेस्ट में हमने जहां गलतियां की थीं उनमें सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।"


Advertisement

Saurabh

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार