Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने बीते गुरुवार, 30 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत से मिली हार के बाद अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए। गौरतलब है कि उन्होंने इशारों ही इशारों में ये साफ कर दिया है कि वो साल 2029 में होने वाले वुमेंस ODI वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट ले लेंगी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एलिसा हीली ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से मिली 5 विकेट से करारी हार के बाद अपना दिल खोला। उन्होंने अगले ODI वर्ल्ड कप पर बात करते हुए कहा, ‘मैं तब नहीं रहूंगी। यही अगली साइकिल की खूबसूरती है। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। अगले साल के मध्य में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है और ये हमारी टीम के लिए काफी रोचक रहेगा। हालांकि, मुझे लगता है कि हमारा वनडे क्रिकेट एक बार फिर थोड़ा बदलने वाला है।’

Advertisement

जान लें कि मौजूदा वुमेंस वर्ल्ड कप में 35 वर्षीय एलिसा हीली ने शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 मैच खेलते हुए 2 शतक जड़कर 299 रन बनाए। ये भी जान लीजिए कि ये विस्फोटक बल्लेबाज़ अपने देश के लिए 123 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने लगभग 36 की औसत से 3,563 रन ठोके हैं। हालांकि वो अगले वनडे वर्ल्ड कप तक 39 साल की हो जाएंगी, शायद यही वज़ह है हीली ने ये साफ कर दिया है कि वो ये टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी।

बात करें अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की तो डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने फोएबे लिचफील्ड की 119 रनों की शानदार शतकीय पारी के दम पर 338 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127 रन) और हरमनप्रीत कौर (89 रन) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 48.3 ओवर में टारगेट हासिल करके 5 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार