30 सितंबर (मंगलवार) से आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ होने जा रहा है और इस महा आयोजनस से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने मज़ाकिया लहजे में भारतीय फैंस से एक अपील की है। हीली ने भारतीय फैंस से ऑस्ट्रेलिया के मैचों के दौरान एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जर्सी पहनने का आग्रह किया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया और सीएसके दोनों एक ही पीली जर्सी पहनते हैं, इसलिए जब भारतीय फैंस सीएसके की जर्सी पहनकर ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचेंगे तो ऐसा लगेगा कि फैंस ऑस्ट्रेलियाई टीम का समर्थन करने के लिए वहां हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने सभी लीग मैच कोलंबो, इंदौर और विशाखापत्तनम में खेलेगा। हालांकि, कोई भी मैच चेन्नई में नहीं है लेकिन सीएसके का जादू तो देश के हर कोने में देखने को मिलता है तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की इस अपील को अगर फैंस मान भी लें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

हीली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं भारतीय फैंस को चेन्नई की एमएस धोनी वाली जर्सी पहनकर आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी क्योंकि वो पीली है। ये बहुत अच्छा होगा। हां, तो उसी जर्सी में आइए, दर्शकों में कुछ पीला रंग भी हो, ये अच्छा होगा। मुझे नहीं लगता कि ये वर्ल्ड कप आसान होगा। मुझे लगता है कि आपने हमें पसंदीदा करार दिया है, इसलिए इसके लिए धन्यवाद। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सच है।"

आगे बोलते हुए हीली ने कहा,"मुझे लगता है कि भारत को उसके घरेलू मैदान पर हराना वाकई बहुत मुश्किल होगा और साथ ही उसके कुछ कप्तान भी होंगे। इसलिए ये आसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि ये वनडे वर्ल्ड कप उन सबसे मज़बूत वर्ल्ड कपों में से एक होगा जिनका मैं हिस्सा रही हूं। मुझे नहीं लगता कि किसी भी समय किसी चीज़ को लेकर बहुत ज़्यादा आत्मसंतुष्ट होना ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति में है। लोग हमारे बारे में तब ज़्यादा लिखते हैं जब हम हारते हैं, बजाय तब जब हम वास्तव में जीतते हैं, इसलिए ये अनुभव करना काफी अच्छा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस समय एक ऐसे ख़ास समूह का हिस्सा हूं जो हर दिन बेहतर बनना चाहता है। ये मानसिकता पहले से ही मौजूद है, यही उन्हें मैदान पर जाकर अपने क्रिकेट का आनंद लेने की अनुमति देती है। ये बहुत ही सरल है। हम मैदान पर जाते हैं, पूरी ताकत से प्रतिस्पर्धा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार