Amanjot Kaur Equals Virat Kohli Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (1 जुलाई) को ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।  भारत को मिली जीत में अहम रोल निभाया ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने 40 गेंदों में 9 चौकों की बदौलत नाबाद 63 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी 1 विकेट अपने खाते में डाला। बता दें कि यह उनके करियर का 14 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला था। 

Advertisement

अमनजोत दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गईं हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 60 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 1 विकेट लिया है। इससे पहले 2012 में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मैच में नाबाद 78 रन की पारी खेली थी और 1 विकेट लिया था। 

Advertisement

कोहली उस मैच में और इस मैच में कौर प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गवाकर 181 रन बनाए। भारत के लिए अमनजोत के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक लगाया। जेमिमा ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का लगाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गवाकर 157 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 54 रन और एमी जोन्स ने 27 गेदों में 32 रन बनाए। नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरी सोफी एक्लेस्टोन ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार