पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2024 में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। टीम को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी निराश कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को चीयर करते हुए नजर आए। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर की है।  

 
Advertisement

मुंबई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी। फिर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का मुंह देखना पड़ा।
मैच के बाद रायडू ने मुंबई इंडियंस के डगआउट में जाकर निराश हार्दिक पांड्या से बात की। इस दौरान हार्दिक काफी शांत और अंत में थोड़े इमोशनल लगे।

Advertisement

बता दें कि रायडू आईपीएल 2024 में कमेंट्री टीम का हिस्सा है। 

रायडू के आईपीएल  इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा के साथ वह सबसे ज्यादा 6 बार ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वह 2010 से 2017 तक मुंबई की टीम का हिस्सा थे और 2013, 2015 और 2017 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। इस दौरान वह तीन साल हार्दिक साथ भी खेले हैं। 2018 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीदा। वह 2018, 2021 और 2023 में चेन्नई का हिस्सा रहते हुए ट्रॉफी जीते।  

रायडू ने पिछले सीजन फाइनल के साथ ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान पर फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी टीम में गुजरात से ट्रेड किया था और उन्हें अपना नया कप्तान नियुक्त किया। इसके बाद से फैन्स पांड्या से नाराज हैं और अब तक खेले सभी तीन मैचों में उनकी जबरदस्त हूटिंग हुई है। फैन्स मुंबई के कप्तान के तौर पर अभी रोहित शर्मा को ही खेलते देखना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार