30 सितंबर,नई दिल्ली। क्रिकेट से संन्यास के बाद वापसी करने वाले अंबाती रायुडू लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे गए। विजय हजारे ट्रॉफी में रविवार को केरल के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले में हैदराबाद के लिए खेलते हुए रायुडू सिर्फ 2 गेंद ही खेल पाए और 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। हैदराबाद की कप्तान कर रहे रायुडू इससे पहले सौराष्ट्र के खिलाफ हुए मैच मे भी सिर्फ 17 रन ही बना पाए थे। 
इस मुकाबले में हैदराबाद को केरल के हाथों 62 रनों की हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन बनाए। केरल के लिए संजू सैमशन ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। उनके अलावा, पोनम राहुल (35) और कप्तान रॉबिन उथप्पा (33) ने अहम योगदान दिए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 44.4 ओवर में महज 165 रनों पर सिमट गई। उसके लिए तनमय अग्रवाल ने सबसे अधिक 69 रन बनाए।

केरल की ओर से सबसे अधिक के.एम आशिफ ने चार विकेट लिए। अन्य तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हिस्सा ना मिलने के बाद रायुडू ने जुलाई में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन वीवीएस लक्ष्मण समेत कई अन्य क्रिकेटरों के समझाने के बाद उन्होंने हाल ही में अपना संन्यास वापस लिया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार