New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का मानना है कि आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट खिलाड़ी नहीं बल्कि पूर्ण खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल करे। रोहित पूरे मैच के लिए फील्ड पर रहें।

Advertisement

हरभजन ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "रोहित शर्मा को 12वें खिलाड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया गया है जो सिर्फ बल्लेबाजी करता है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह के नेतृत्वकर्ता वह रहे हैं, उन्हें मैदान पर होना चाहिए। मुश्किल मैचों में, जब आपको कुछ खास फैसले लेने होते हैं, जब कप्तान को सहारे की जरूरत होती है, उस समय रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।"

Advertisement

पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी रोहित शर्मा के पूरा मैच खेलने का समर्थन किया है। आकाश ने कहा कि रोहित फिट हैं और फॉर्म में हैं। इसका फायदा एमआई को उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "अगर आप फिट हैं, तो आपको पूरा गेम खेलना चाहिए और आपकी जगह कोई और नहीं आएगा। खासकर जब आप दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो आपको एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं आना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट से मैच के 20 ओवर देखने की आदत नहीं होती। ओपनिंग बैट्समैन को फील्ड पर रहने, उसके हिसाब से तैयारी करने और फिर मजबूत शुरुआत करने की आदत होती है। रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, और शायद सबसे मजबूत हैं, इसलिए उन्हें सभी 40 ओवर के लिए ग्राउंड पर रहना चाहिए।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी रोहित शर्मा के पूरा मैच खेलने का समर्थन किया है। आकाश ने कहा कि रोहित फिट हैं और फॉर्म में हैं। इसका फायदा एमआई को उठाना चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। टीम मैनेजमेंट ने 2024 में रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार