Ambati Rayudu Picks Chennai Super Kings Probable 11: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की संभावित प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। आपको बता दें कि उन्होंने सीएसके की इलेवन में 5 ऑलराउंडर और दो विकेटकीपर शामिल किए हैं जिसमें 43 वर्षीय CSK के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी शामिल हैं। 

Advertisement

दरअसल, अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनाव किया। यहां उन्होंने ओपनर के तौर पर सबसे पहले कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ और फिर विकेटकीपर बैटर डेवोन कॉनवे को चुना। इसके बाद नंबर-3 के लिए उन्होंने एक और कीवी खिलाड़ी रचिन रविंद्र को जगह दी, जो कि बॉलिंग करके भी सीएसके के लिए योगदान कर सकते हैं।

इसके बाद नंबर-4 का चुनाव करते हुए अंबाती थोड़ा कंफ्यूज दिखे। दरअसल, रायडू का मानना है कि सुपर किंग्स के लिए इस पॉजिशन पर एक नहीं बल्कि तीन खिलाड़ी खेल सकते हैं। यहां उन्होंने दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी और विजय शंकर को ऑप्शन में रखा। हालांकि इसके बाद वो टीम चुनते हुए पूरी तरह क्लियर दिखे और उन्होंने मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर की भरमार करते हुए शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, सैम करन और रविचंद्रन अश्विन को जगह दी। इसी बीच उन्होंने नंबर-7 के लिए थाला महेंद्र सिंह धोनी का भी चुनाव किया।

गौरतलब है कि आखिरी में अंबाती रायडू ने दो प्रॉपर बॉलर भी चुने जिसमें से एक यंग इंडियन अनकैप्ड प्लेयर अंशुल कंबोज है और दूसरे बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना हैं।

IPL 2025 के लिए अंबाती रायडू द्वारा चुनी गई CSK की संभावित टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉवने, रचिन रविंद्र, दीपक हुड्डा/राहुल त्रिपाठी/विजय शंकर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार