Ambati Rayudu's All-Time IPL XI: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने अपनी ऑल-टाइम IPL XI का खुलासा किया है। इस टीम में पावर हिटर्स, करिश्माई फिनिशर्स, मिस्ट्री स्पिनर्स और घातक गेंदबाज़ों की भरमार है। रायडू की ये ड्रीम टीम किसी भी विपक्षी को मात देने में सक्षम नज़र आती है।

Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने हाल ही में सीनियर पत्रकार शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर अपनी ऑल-टाइम IPL XI  चुनी। रायडू की ये टीम इतनी दमदार है कि शायद IPL के किसी भी दौर की सबसे खतरनाक टीमों में शुमार हो सकती है।

Advertisement

ओपनिंग की जिम्मेदारी ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को दी गई है। गेल IPL में अब तक 6 शतक और 357 छक्के जड़ चुके हैं, वहीं रोहित के नाम 7000 से ज्यादा रन और 5 ट्रॉफी हैं। तीसरे नंबर पर रायडू ने भरोसा जताया विराट कोहली पर, जो IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। चौथे नंबर पर जगह मिली सूर्या यानी सूर्यकुमार यादव को, जो अपनी 360 डिग्री बैटिंग के लिए मशहूर हैं।

मिडल ऑर्डर की धुरी बने सुरेश रैना और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स। दोनों ने IPL इतिहास में कई मैचों को अपने दम पर पलटा है। इसके बाद आते हैं कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज़ और टीम के कप्तान के तौर पर रायडू की लिस्ट में शामिल हैं।

ऑलराउंडर्स के तौर पर वेस्टइंडीज़ के कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण को चुना गया है। पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया है, वहीं नारायण की मिस्ट्री स्पिन आज भी बल्लेबाज़ों के लिए पहेली बनी हुई है। अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे स्पिन विकल्प हैं, जिनकी गेंदबाज़ी का इकॉनमी रेट 7 से भी कम है।

गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह पर है। मलिंगा अपने यॉर्कर्स से किसी भी बल्लेबाज़ को धराशायी कर सकते हैं, जबकि बुमराह आज भी डेथ ओवर्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ माने जाते हैं।

Advertisement

रायडू ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ड्वेन ब्रावो को जगह दी है, जो IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंबाती रायडू की ऑल-टाइम IPL XI:
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, सुनील नारायण, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: ड्वेन ब्रावो।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार