इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के आगज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपनी पसंद की टॉप 4 टीमें चुनी हैं, जो उनके अनुसार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी की गई वीडियो में रायडू ने यह चार टीमें चुनी हैं। रायडू की पसंद की दो टीमें ऐसी हैं, जिनके लिए वह आईपीएल खेल चुके हैं। बता दें कि रायडू आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हैं। वह छह बार आईपीएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। 

 
Advertisement

रायडू ने पहली टीम चेन्नई सुपर किंग्स चुनी, जिसका वह पिछले सीजन हिस्सा थे। आईपीएल 2023 में चेन्नई के चैंपियन बनने के साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले वह 2018 औऱ 2021 आईपीएल में चैंपियन बनी चेन्नई के लिए खेले थे। 

Advertisement

रायडू की दूसरी पसंद कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो इस साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगी। कोलकाता के लिए इस सीजन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्डतोड़ 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि पिछले सीजन टीम टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रायडू की तीसरी टीम है। पिछले कुछ सीजन में बैंगलोर की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी लंबे ब्रेक के बाद इस सीजन से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। 

प्लेऑफ के लिए रायडू की चौथी टीम मुंबई इंडियंस हैं। चेन्नई से पहले वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे। 2013, 2015 और 2017 में मुंबई के पहली तीन ट्रॉफी जीत में रायडू मुंबई टीम का हिस्सा थे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए रायडू स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में भी शामिल हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार