अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जा रहा है जहां इंडियन टीम का अगला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 12 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अंबाती रायडू इंडियन प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव चाहते हैं।

Advertisement

दुबे की जगह सैमसन की हो टीम में एंट्री

Advertisement

दरअसल, अंबाती रायडू का मानना है कि इंडियन XI में शिवम दुबे की जगह विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को जगह मिलनी चाहिए। अंबाती रायडू ने ये बयान स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए दिया। वो बोले, 'मुझे सचमुच में लगता है कि संजू सैमसन को शिवम दुबे से पहले खेलना चाहिए था।'

आपको बता दें कि शिवम दुबे ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद इंडियन टीम में उनका चयन बतौर ऑलराउंडर किया गया है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के शुरुआती दो मैच होने के बाद शिवम दुबे के नाम के सामने सिर्फ और सिर्फ 3 रन दर्ज हैं। ये भी जान लीजिए कि आयरलैंड के खिलाफ शिवम को ज्यादा बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन जब पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को उनकी जरूरत पड़ी तब वो सिर्फ 3 रन जोड़कर आउट हो गए।

टीम इंडिया का एकमात्र वॉर्मअप मैच जो कि बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था उसमें दुबे को गेंदबाज़ी करने का मौका मिला था और उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए थे, लेकिन अब वो टीम के सातवें बॉलिंग ऑप्शन बन चुके हैं ऐसे में ये साफ है कि अगर वो बैटिंग से योगदान नहीं करते तो उनका प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है।

Advertisement

यही वजह है पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का भी मानना है कि शिवम दुबे के ऊपर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए जो कि मिडिल ऑर्डर में दमदार बैटिंग कर सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा।

Also Read: Live Score

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार