आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 4 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के बाहर हो जानें पर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आरसीबी पर तंज कसा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आरसीबी को ट्रोल करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। 

Advertisement

वीडियो में सीएसके के क्रिकेटरों को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें रविंद्र जड़ेजा और अंबाती रायडू अपने हाथों से 5 का इशारा कर रहे हैं। वीडियो में मोईन अली और डेवोन कॉनवे भी थे। रायडू ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "5 बार के चैंपियन की ओर से बस एक तरह का रिमाइंडर। कभी-कभी एक जेंटल रिमाइंडर की आवश्यकता होती है।" आपको बता दे कि रायडू 2018 से लेकर 2023 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। 

Advertisement

एलिमिनेटर में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से रजत पाटीदार ने 34(22), विराट कोहली ने 33(24) और महिपाल लोमरोर ने 32(17) रन की पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने मैच को 19 ओवर में 6 विकेट खोकर और 174 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरआर की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 45(30) और रियान पराग ने 36(26) रनों की पारियां खेली।  

Also Read: Live Score

इस मैच के बाद कमेंट्री कर रहे रायडू ने कहा था कि, "यदि आप आज आरसीबी के बारे में बात करते हैं, तो यह दर्शाता है कि केवल जुनून और आक्रामक जश्न ही आपको ट्रॉफी नहीं दिला सकते। आपको योजना बनाने की जरूरत है। सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने से आपको आईपीएल ट्रॉफी नहीं मिल गई. तुम्हें उसी भूख के साथ खेलना है। बेंगलुरु इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। वहीं राजस्थान अब 24 मई को क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। क्वालीफायर 2 जो जीतेगा वो 26 मई को होने वाले फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार