आकलैंड, 23 मार्च एमेलिया केर और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्डस समारोह में शीर्ष पुरस्कार जीत लिए। एमेलिया ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए पहला डेबी हॉकले मैडल जीता जबकि मिचेल ने पुरुष क्रिकेटर के लिए सर रिचर्ड हेडली मैडल जीता।

Advertisement

मिचेल ने पूरे वर्ष भर शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट स्तर पर चार शतक बनाये। वह टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे। उन्होंने 70.23 के औसत से 913 रन बनाये। टेस्ट में 16 पारियों में मिचेल ने 50 या उससे ज्यादा रन नौ बार बनाये।

Advertisement

एमेलिया को वर्ष की महिला टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया। लेग स्पिन आलराउंडर एमेलिया टी20 में 423 रन बनाये और 17 विकेट लिए।

उनकी टीम साथी ओपनर सूजी बेटस को महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

पुरुष टीम के विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को लाल बॉल क्रिकेट में लगातार सुधार के रूप में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। ब्लंडेल ने दो शतकों और छह अर्धशतकों की मदद से 849 रन बनाये और विकेट के पीछे 38 शिकार किये।

ग्लेन फिलिप्स को पुरुष टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। फिलिप्स ने 740 रन बनाने के अलावा 18 कैच भी लपके। माइकल ब्रेसवेल को पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

Advertisement

पुरुष टीम के विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को लाल बॉल क्रिकेट में लगातार सुधार के रूप में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। ब्लंडेल ने दो शतकों और छह अर्धशतकों की मदद से 849 रन बनाये और विकेट के पीछे 38 शिकार किये।

आरआर

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार