Amelia Kerr Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का 10वां मुकाबला शनिवार, 17 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस (UP-W vs MI-W) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।

Advertisement

WPL में 50 विकेट: इस मुकाबले में 25 साल की अमेलिया केर यूपी वॉरियर्स के तीन विकेट चटकाती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ WPL टूर्नामेंट के इतिहास में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। जान लें कि मौजूदा समय में अमेलिया केर के नाम ही WPL में सर्वाधिक विकेट दर्ज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 33 मैचों में 47 विकेट झटके हैं।

Advertisement

WPL में 500 रन पूरे करने का मौका: अमेलिया केर मुंबई इंडियंस के लिए WPL में टॉप-5 सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों में से एक हैं। वो गुजरात जायंट्स के खिलाफ अगर 59 रनों की पारी खेलती हैं तो WPL में अपने 500 रन पूरे कर लेंगी और MI के लिए ये कारनामा करने वाली सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी बन जाएंगी। मुंबई इंडियंस के लिए अब तक नेट साइवर ब्रंट (1166 रन), हरमप्रीत कौर (1032 रन), हेली मैथ्यूज (780 रन), और यास्त्रिका भाटिया (506 रन) ने ही 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

WPL 2026 में ऐसा रहा है प्रदर्शन: 25 साल की अमेलिया केर महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में भी मुंबई इंडियंस के लिए अहम रोल निभा रही हैं। आलम ये है कि वो ही MI के लिए अब तक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 4 मैचों में 7 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। हालांकि वो सीजन में अपनी बल्लेबाज़ से कुछ खास नहीं कर पाईं हैं और उन्होंने 2 इनिंग में सिर्फ 4 रन ही जोड़े हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

WPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, निकोल कैरी, शबनीम इस्माइल, पूनम खेमनार, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, नल्ला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ, जी कमलिनी (विकेटकीपर)। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार