वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज आमिर जंगू (Amir Jangoo) ने गुरुवार (12 दिसंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इंटरनेशनल डेब्यू पर 27 साल के जंगू ने 83 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की पारी खेली 

Advertisement

इस शतकीय पारी के साथ जंगू ने वो कारनामा किया जो 53 साल के वनडे इतिहास में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था।  जंगू वनडे इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेब्यू मैच में शतक लगाया है। 

Advertisement

इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के दूसरे क्रिकेटर बने हैं, जिसने वनडे डेब्यू पर शतक जड़ा है। उससे पहले साल 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए डेब्यू मैच में डेस्मंड हेन्स ने 136 गेंदों में 148 रन की पारी खेली थी। 

बता दें कि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जंगू को वेस्टइंडीज टीम में मौका मिला। सुपर 50 कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए, उनके बल्ले से 89.20 की औसत से 446 रन बनाए। वहीं चार दिवसीय चैंपियनशिप में 100 की औसत से 500 रन बनाए। 

गौरतलब है कि जंगू और कीसी कार्टी (95 रन) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे महमूदुल्लाह ने 63 गेदों में नाबाद 84 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 73 गेंदों में 77 रन, सौम्य सरकार ने 73 गेंदों में 73 रन, वहीं जाकेर अली ने 57 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने 45.5 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार