भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने 42 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस संन्यास के ऐलान के साथ ही उनके 25 साल से ज़्यादा लंबे करियर का अंत हो गया। हालांकि, गुरुवार, 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद ही अमित मिश्रा का उम्र धोखाधड़ी से संबंधित एक वीडियो वायरल होने लगा।

Advertisement

मिश्रा ने पिछले साल जुलाई में एक पॉडकास्ट के दौरान इस बात को स्वीकार किया था कि वो अपनी दर्ज उम्र से एक साल बड़े हैं और बचपन में उनके कोच ने उन्हें आयु वर्ग के क्रिकेट में चुने जाने के लिए एक अतिरिक्त साल देने का विचार दिया था। उनके इस वीडियो ने एक बार फिर से फैंस का ध्यान खींचा हा और सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं। 

Advertisement

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर अमित मिश्रा ने कहा था, "मैं आपको बता दूं कि मेरी उम्र में एक साल का घपला है और मेरे कोच ने इसमें मेरी मदद की। मुझे इसके बारे में पता भी नहीं था। कोच ने मेरे घर फोन किया और मेरे लिए एक साल और मांगा। ये काफी भावुक कहानी थी। मैं हैरान था और मैंने पूछा, 'कैसे?' उन्होंने कहा, 'आज से तुम एक साल छोटे हो। अब तुम्हारे पास दो साल और हैं।' कोच की ये बात सुनकर मैं मान गया।"

बता दें कि मिश्रा ने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपनी तेज़ वैरिएशन और नियंत्रण की बदौलत क्रमशः 76, 64 और 16 विकेट लिए हैं। मिश्रा ने 2003 में बांग्लादेश में वनडे त्रिकोणीय सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए उन्हें 2008 तक इंतज़ार करना पड़ा, जहां वो अपने पहले ही मैच में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में शामिल हो गए। 2013 में, उन्होंने ज़िम्बाब्वे में पांच मैचों की सीरीज में 18 विकेट लेकर जवागल श्रीनाथ के द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश में 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेला, जहां उन्होंने 14.70 की औसत और 6.68 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए, जिसमें भारत श्रीलंका के बाद उपविजेता रहा। 2017 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने के बाद, मिश्रा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल खेलते रहे। उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ, जहां उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार