दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा का कहना है कि टीम आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली अपने दूसरे चरण का अभियान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले मुकाबले से करेगी।

Advertisement

अमित ने कहा, "हमने पिछले दो सीजन में अच्छा किया है और ऐसा टीम के संयुक्त प्रयास के चलते हुआ है। कोच, चयनकर्ता और खिलाड़ी सभी लोगों को पिछले कुछ वर्षो में दिल्ली कैपिटल्स के विकसित होने का श्रेय जाता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम आईपीएल 2021 के पहले चरण के लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे और सीजन शुरू होने पर एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देंगे।"

दिल्ली ने पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन किया और आठ में से छह मुकाबले जीते। हालांकि, अमित का मानना है कि सीजन के शुरू होने पर सभी टीमों को दोबारा शुरूआत करनी होगी।

अमित ने कहा, "हम अभी तालिका में शीर्ष पर हैं, लेकिन हमें नए सिरे से शुरूआत करनी होगी। हमें अपनी रणनीति फिर से बनानी होगी। मुझे लगता है कि अब हर टीम के पास अच्छा प्रदर्शन करने का समान मौका है क्योंकि हम सभी टूर्नामेंट को फिर से शुरू कर रहे हैं। हम आईपीएल 2021 का दूसरा चरण एक अलग देश में खेल रहे हैं, इसलिए हमें यहां यूएई की परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार