31 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के ऑक्शन में क्रिस गेल को आखिरी समय में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 2 करोड़ रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया।

Advertisement

ऐसे में अब क्रिस गेल के ऊपर पंजाबी रंग चढ़ने लगा है। क्रिस गेल का कुछ दिन पहले पंजाबी पंगड़ी पहने एक फोटो वायरल हुआ था तो वहीं आज क्रिस गेल अपनी विरोधी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल के साथ मजाकिया लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में क्रिस गेल खुद को पंजाबु कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा क्रिस गेल आगे ये भी वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, आंद्रे रसेल मैदान पर आ गए हैं लेकिन यूनिवर्सल बॉस से भिड़ना अच्छा नहीं है। 

रसेल ने मुझसे कहा कि वो मेरी गेंद पर छक्का जमाकर डांस करेगें। लेकिन रसेल मेरी गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। हालांकि इस वीडियो में दोनों मजाक के अंदाज में नजर आ रहे हैं लेकिन आईपीएल 2018 में दोनों के बीच बैट और गेंद से लड़ाई चरम पर होगी। आगे क्लिक करके देखें मजेदार वीडियो►

 

वीडियो►

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार