इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को जैसे ही अपनी टीम में शामिल किया वैसे ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाईजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करने के बाद फैंस में काफी आक्रोश देखने को मिला और सोशल मीडिया पर काव्या मारन को फैंस जमकर खरी-खोटी भी सुनाने लगे।

Advertisement

हालांकि, इसी बीच सनराइजर्स लीड्स का ऑफिशियल एक्स अकाउंट भी सस्पेंड होने की खबरें आईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्शन में टीम द्वारा अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड यानि करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदने के तुरंत बाद, फ्रेंचाइजी का ऑफिशियल एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) अचानक से बंद हो गया। ये अचानक हुआ सस्पेंशन सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की लहर के बीच आया।

Advertisement

बता दें कि सनराइजर्स लीड्स के इस कदम ने इसलिए सबका ध्यान खींचा, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक 'सन ग्रुप' के पास है। ये वही कंपनी है जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद की भी मालिक है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के चलते, 2009 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने IPL में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में ये साइनिंग हर किसी का ध्यान खींचने में सफल रही।

हालांकि, पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमें इस इंग्लिश टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखेंगी, लेकिन सनराइजर्स लीड्स ने सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए, 'ट्रेंट रॉकेट्स' के साथ ज़ोरदार जंग के बाद अबरार को अपनी टीम में शामिल कर लिया।अबरार अहमद, जिन्होंने 2024 में पाकिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, टी-20 क्रिकेट में एक 'मिस्ट्री स्पिनर' के तौर पर अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए खेले गए 38 टी-20 मैचों में उन्होंने 6.67 की इकॉनमी रेट से कुल 52 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले सनराइजर्स लीड्स के लिए उनका टीम में शामिल होना एक बेहद अहम और फायदेमंद कदम साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार