कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने बुधवार (3 अप्रैल) को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में 19 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की तूफानी पारी खेली। रसेल की इस पारी का अंत इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने बेहतरीन यॉर्कर गेंद से किया, जिसे सोशल मीडिया पर इस सीजन की बेस्ट गेंद कहा जा रहा है।

 
Advertisement

पारी का 20वां ओवर डालने आए इशांत ने पहली ही गेंद पर रसेल को अपना शिकार बनाया। इशांत ने गजब की यॉर्कर डाली, जिसपर रसेल चारों खाने चित हो गए। आउट होने के बाद काफी देर तक उन्होंने सिर नीचे झुकाए रखा। वापस जाते समय रसेल ने बल्ला ठोंकते हुए इशांत तारीफ भी की।

Advertisement

रसेल के बाद इस ओवर में इशांत ने रमनदीप सिंह को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इशांत ने इस मैच में कुल 3 ओवर डाले और 43 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले। 

इशांत ने शानदार गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में सिर्फ 8 रन ही खर्च किए औऱ केकेआर को इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम करने से रोका। बता दें कि इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 277 रन बनाए थे, जो आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर है। 

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Also Read: Live Score

Advertisement

केकेआर के लिए सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 85 रन औऱ युवा अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं रसेल ने 41 रन औऱ रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार