28 दिसंबर,नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल ने शनिवार (28 दिसंबर) को बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019-20 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

Advertisement

कमिला वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए राजशाही रॉयल्स के कप्तान आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली औऱ इस दौरान 4 छक्के जड़े। इसके साथ ही रसेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए। 

Advertisement

टी-20 में 400 छक्के मारने वाले वो दुनिया के पांचवें औऱ वेस्टइंडीज के तीसरे खिलाड़ी हैं।

उनसे पहले क्रिस गेल (966 छक्के), कीरोन पोलार्ड (647 छक्के), ब्रैंडन मैुकलम (485 छक्के) और शेन वॉटसन (431 छक्के) ने ही इस फॉर्मेट में ये कारनामा किया है। 

बता दें कि रसेल दुनिया की हर बड़ी टी-20 लीग में खेल चुके हैं और आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार