यूएई इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) की फ्रेंचाइजी अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) ने 14 इंटरनेशनल खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और जॉन बेयरस्टो जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि अबू धाबी फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के पास है। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन, तेज गेंदबाज रवि रामपॉल और श्रीलंका के चरिथ असलंका को भी टीम में चुना गया है।

Advertisement

अबू धाबी नाइट राइडर्स ने मंगलवार (16 अगस्त) को अपने विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इसमें श्रीलंका के सिकुग्गे प्रसन्ना, तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और साउथ अफ्रीका के कॉलिन इनग्राम शामिल हैं। 

Advertisement

नायरण और रसेल लंबे समय से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। अबू धाबी नाइट राइडर्स ने कहा है कि वह यूएई के खिलाड़ियों को ड्रॉफ्ट के जरिए शामिल किया जाएगा। एमआई अमीरात के बाद 14 इंटरनेशनल खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करने वाली वह दूसरी टीम है। 

यूएई इंटरनेशनल लीग टी-20 अगले साल जनवरी में यूएई में शुरू होगी। बता दें कि इस लीग में प्लेइंग इलेवन में 9 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी। इसके अलावा एक यूएई और एक एसोसिएट देश का खिलाड़ी। 

अबू धाबी नाइट राइडर्स द्वारा चुने गए 14 खिलाड़ी

सुनील नारायण (वेस्टइंडीज), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), अकील होसेन (वेस्टइंडीज), रेमन रीफर (वेस्टइंडीज), केनर लुईस(वेस्टइंडीज), रवि रामपॉल (वेस्टइंडीज), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), लाहिरू कुमारा (श्रीलंका), चरित असलंका(श्रीलंका), सीकुगे प्रसन्ना (श्रीलंका) , कॉलिन इनग्राम (साउथ अफ्रीका), अली खान (अमेरिकी), ब्रैंडन ग्लोवर (नीदरलैंड)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार