Andre Russell Record: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल (Andre Russell) टी20 फॉर्मेट के टॉप ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। हाल ही में रसेल ने वो कारनामा कर दिया है जो कि टी20 में दुनिया का दूसरा कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया। उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
टी20 में 10,000 रन और 500 विकेट: आंद्रे रसेल मौजूदा समय में नेपाल टी20 लीग में खेल रहे हैं। वो बिराटनगर टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के बीच उन्होंने अपने टी20 करियर के 10,000 रन पूरे किए हैं। उनके नाम टी20 में 545 विकेट भी दर्ज हैं। इसी के साथ अब वो दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 10,000 प्लस रन बनाए और 500 प्लस विकेट झटके। आंद्रे रसेल के नाम मौजूदा समय में 616 टी20 मैचों में 10,077 रन और 545 विकेट दर्ज हैं।
बताते चलें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जोस बटलर के नाम दर्ज है। उन्होंने 529 मैचों की 498 पारियों में 15,062 रन बनाए हैं। बात करें टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की तो वो अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। उन्होंने 553 टी20 मैचों में 743 विकेट चटकाए हैं।
NPL में धमाल मचा रहे हैं रसेल: 38 वर्षीय आंद्रे रसेल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, हालांकि क्रिकेट के मंच पर आज भी उनका जलवा बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। टी20 का ये लीज़ेंड ऑलराउंडर नेपाल क्रिकेट लीग 2026 में भी तहलका मचा रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में बिराटनगर के लिए अब तक 5 मैचों में 48 की औसत से 144 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 190 की तूफानी स्ट्राइक रेट से विपक्षी गेंदबाज़ों की कुटाई की है।
इतना ही नहीं, रसेल अपनी गेंदबाज़ी से भी छाप छोड़ रहे हैं। वो NPL 2026 में 5 मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं। हालांकि वो थोड़ा महंगे जरूर रहे हैं। उन्होंने 13 ओवर में 10 की इकोनॉमी से 130 रन लुटाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बिराटनगर किंग्स का पूरा स्क्वाड: शेहान जयसूर्या (विकेटकीपर), लोकेश बम, इमरान शेख, आंद्रे रसेल, शुभम रंजने, एंजेलो मैथ्यूज, नारायण जोशी, रूपेश सिंह, संदीप लामिछाने (कप्तान), बासिर अहमद, अप्राजित पौडेल, प्रतीश जीसी, नरेन साउद, प्रतीक श्रेष्ठ, दिलशाद अली, सुजन थापालिया और आयुष न्यौपाने।