IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह ने भी अहम पारियां खेलीं। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार (13 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR की शुरुआत तेज रही, लेकिन टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए। फिन एलन ने 8 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की अहम साझेदारी की। कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेली।

वहीं रघुवंशी ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें रिंकू सिंह का भी अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जोड़ दिए। अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को 192 रन तक पहुंचाया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार