22 जून,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसमें उसकी नंबर 1 रैकिंग दांव पर होगी। टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि इस सीरीज में भारत के पास इस सीरीज में जीत हासिल करने का अच्छा मौका है। 

Advertisement

एक इवेंट के दौरा कुंबले ने कहा, “ मुझे लगता है कि हमारे पास एक अच्छी ऑलराउंड टीम है। हमारे पास मजबूत गेंदबाजी है जो लगातार 20 विकेट हासिल कर रहा है। अगर आप बैटिंग लाइनअप देखें तो हमारे पास बहुत सारा अनुभव है।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा “ हमारे हर एक बल्लेबाज ने औसतन 50 टेस्ट मैच खेले हैं। साथ ही पहले जो खिलाड़ी इंग्लैंड दौरा कर चुके हैं उन्हें मददे मिलेगी। क्योंकि वह वहां कि परिस्थितियों से वाकिफ हैं। 

 

कुंबले का मानना है कि इस सीरीज में भारतीय स्पिनर अहम किरदार निभाएंगे। क्योंकि ये मैच अगस्त और सितंबर के महीने में हो रहे हैं।

कुंबले ने कहा, “ इंग्लैंड के दौरे पर भारत के स्पिनर अहम किरदार निभाएंगे। क्योंकि सीरीज इंग्लैंड की गर्मियों के सेकेंड हाफ में हैं। इस दौरान वहां कि विकेट भारतीय स्पिनरों की ज्यादा मदद करेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार