केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला 4 विकेट से हार गई। उस मैच में पंजाब की टीम ने राजस्थान के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा था और लेकिन आखिरी के ओवरों में गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पंजाब को इस मुकाबले में हार मिली।

Advertisement

इस मैच के बाद पंजाब के हेड कोच अनिल कुंबले ने CRICKETNMORE से बातचीत करते हुए कहा कि भले ही मैच के नतीजे कुछ भी हो लेकिन हमें भावनाओं को दरकिनार करते हुए मैच पर अपना ध्यान देना चाहिए। 

Advertisement

अनिल कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों की तारीफ की और कहा कि उनके बल्लेबाज ने अंत तक संयम बनाए रखा और मैच को अपने पक्ष में कर लिया।
कुंबले ने कहा ,"जब आप 223 रन बनाते है तो आपके जीतने की संभावना हमेशा बड़ी होती है लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने अंत तक हार नहीं मानी और शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए अंत के ओवरों में खेल को हमसे दूर ले गए। 

आपकों बता दें की पिछले मैच में पंजाब की टीम एक समय पर बिल्कुल अच्छी स्तिथि में थी लेकिन राहुल तेवतिया ने 18वें  ओवर में शेल्डन कोटरेल के खिलाफ 5 छक्के जमाते हुए मैच को एकतरफा कर दिया।

पंजाब को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 अक्टूबर को अबू धाबी के मैदान पर खेलना है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार