10 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इस महीने के अंत में शुरू होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रहेंगे। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (सीएसी) ने बीसीसीआई से नए कोच को चुनने के लिए कुछ वक्त और मांगा है।

Advertisement

इस वजह से बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अनिल कुंबले को ही कोच बनाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 20 जून को कोच के तौर पर अनिल कुंबले का कार्यकाल खत्म हो रहा है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के साथ लंदन में हुए 2 घंटे की बैठक के बाद सचिन, सौरव और लक्ष्मण ने फैसला लिया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद छोटे नोटिस पीरियड में कुंबले को हटाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया सकता। इसलिए कुंबले वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाएंगे। सूत्र के मुताबिक यह एक छोटा दौरा है तो वहां ऐसी दिक्कत नहीं होगी। कोहली से कुछ और दिन एडजस्ट करने को कहा गया है।   

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के बीच और आने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोच को कैसे हटाया जा सकता है। इस मामले में बोर्ड के सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

26 जून को होने वाली बीसीसीआई की एसजीएम में टीम इंडिया के नए कोच को लेकर फैसला हो सकता है। इससे पहले बीसीसीआई के सदस्य सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों (सीओए) की समिति के अध्यक्ष विनोद राय के साथ मीटिंग करेंगे।  

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार