29 जून, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के चीफ कोच के रूप में आज से अपनी नई पारी की शुरूआत कर दी है।
टीम के हैड कोच के तौर पर कुंबले अपने काम की शुरूआत वेस्टइंडीज दौरे से करने वाले हैं। 

Advertisement

इस दौरे की तैयारियों के लिए आज से बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एक हफ्ते कैंप लगाया गया है। इस कैंप के दौरान उन्हें टीम के खिलाड़ियों से तालमेल बैठाने का मौका मिलेगा।

Advertisement

कोच के रूप में अपने पहले दिन पर कुंबले ने कहा कि 8 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में लौटकर अच्छा लग रहा है। मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा अनुभव कोचिंग के दौरान मेरे काम आएगा। 

एक खिलाड़ी, प्रशासक और टीम मेंटर के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुंबले को अपने इस अवतार में कड़ी परीक्षा से गुजरना है। उन पर भारत की टेस्ट टीम के प्रदर्शन में सुधार कराने की चुनौती होगी। कोहली एंड कंपनी को इस साल 17 टेस्ट मैच खेलने हैं जिसमें से 13 भारत की सरजमीं पर ही खेले जाएंगे।  इसके अलावा 8 वन डे और टी-20 मैच भी खेलने हैं। 

धोनी और कोहली के साथ मिलकर बनाया प्लान

कैंप के पहले दिन कुंबले ने वेस्टइंडीज दौरे पर जा रहे खिलाड़ियों से मुलाकात और चर्चा की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य को लेकर भारत के लिमिटेड ओवर कप्तान एमएस धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली से भी बातचीत की। 

Advertisement

कुंबले ने कहा कि मैंने भविष्य में भारतीय टीम की रणनीति को लेकर धोनी औऱ विराट से बात की है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों से भरी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखती है। वैसे मेरा मानना है कि खिलाड़ी ही आगे रहते हैं और कोच पीछे। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार