विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने फिर मुंह की खाई है। आईसीसी के सामने उसके तमाम ना-नुकूर, धमकी-विरोध और जिहादी प्रतिरोध सब बेकार हुए हैं।

Advertisement

विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मियां शरीफ ने बदमाशी कर बांग्लादेश को तो बिना खेले ही क्रिकेट से बाहर करा दिया, किंतु पाकिस्तान टीम को फिर से भारत के सामने ही हारने को खड़ा कर दिया।"

Advertisement

लोगों से राय मांगते हुए उन्होंने लिखा, "महाशिवरात्रि है और असुरों के संहारक भगवान भोले के अनन्य भक्त श्री राम की युद्ध भूमि लंका में आज क्रिकेट का रण सजेगा। क्या आज सायं काल हमारे पड़ोसी देश में फिर से क्रिकेट प्रेमियों और खेल द्रोहियों के बीच राम-रावण युद्ध होगा? क्या नापाक पाक को पहले ही अपने बाप भारत से हारने से पूर्व ही क्षमा नहीं मांग लेनी चाहिए?"

विनोद बंसल ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत की ओर से पाकिस्तान को हराने की जो यात्रा 1992 में सिडनी से शुरू हुई थी, वह अब कोलंबो तक पहुंच गई है। अब तक 16 वनडे और टी20 विश्व कप हो चुके हैं, जिनमें सिर्फ 2021 के दुबई मुकाबले को छोड़ सभी में भारतीय टीम की विजय पताका उत्तरोत्तर आगे बढ़ती रही है।"

विहिप नेता ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्यकुमार की तमतमाती विजय शालिनी सेना सलमान आगा की मनोबल हीन ना-पाक टीम को एक बार फिर से चारों कोने चित कर सुपर 8 में जगह बनाएगी।

विनोद बंसल ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत की ओर से पाकिस्तान को हराने की जो यात्रा 1992 में सिडनी से शुरू हुई थी, वह अब कोलंबो तक पहुंच गई है। अब तक 16 वनडे और टी20 विश्व कप हो चुके हैं, जिनमें सिर्फ 2021 के दुबई मुकाबले को छोड़ सभी में भारतीय टीम की विजय पताका उत्तरोत्तर आगे बढ़ती रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला ग्रुप ए का है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर काबिज है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार