13 नवंबर। आईपीएल 2020 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अब अगले साल यानि 2020 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। दिल्ली कैपिटल्स ने बोल्ट को मुंबई इंडियंस के हाथों ट्रेड कर लिया है।

Advertisement

इसके साथ - साथ तेज गेंदबाज अंकित राजपूत अब अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। अंकित राजपूत को किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेड किया है। 

आइपीएल का ऑफ सीजन ट्रेड विंडो 14 नवंबर तक खुला रहेगा और सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेन किए गए साथ ही रिलीज किए गए खिलाड़ियों के फाइनल नाम इस तारीख तक जमा कराना है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार