Australia Women vs India Women, Only Test: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ( Annabel Sutherland) ने भारत के खिलाफ पर्थ के वाका ग्राउंड में जारी एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शानदार पारी से इतिहास रच दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरी सदरलैंड ने 171 गेंदों में 129 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके जड़े। 

Advertisement

24 साल के सदरलैंड का यह चौथा टेस्ट शतक है और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला क्रिकेटर बन गई है। 

Advertisement

वहीं यह पिछली तीन पारियों में उनका तीसरा टेस्ट शतक है। सदरलैंड दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने लगातार तीन पारियों में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं। पिछली सात पारियों में यह उनका चौथा सैकड़ा है। 

पहली पारी में सदरलैंड ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर रही औऱ उनकी इस पारी की बदौलत मेजबान टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की। 

बता दें कि इससे पहले पहली पारी मे सदरलैंड ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाकर भारत पर 125 रन की विशाल बढ़त बनाई। सदरलैंड के अलावा एलिस पैरी ने 116 गेंदों में 76 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय महिला टीम ने 198 रन बनाए थे। जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने 52 रन और शेफाली वर्मा ने 35 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार