VIDEO: एनरिक नॉर्खिया ने फेंकी IPL 2021 की सबसे तेज गेंद,डेविड वॉर्नर के साथ 5 साल बाद किया ऐसा

Updated: Wed, Sep 22 2021 21:06 IST
Image Source: BCCI

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई में आईपीएल 2021 की सबसे तेज गेंद फेंकी। अपने कोटे के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद नॉर्खिया ने 151.71 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी। जो अब तक इस जीसन की सबसे तेज गेंद है। नॉर्खिया ने अपने कोटे के पहले दो ओवरों में तीन गेंद 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ऊपर डाली।

नॉर्खिया ने दिल्ली के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजी की शुरूआत की और पहली ही गेंद 148 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डालकर स्ट्राइक पर मौजूद डेविड वॉर्नर को चौंका दिया। 

नॉर्खिया के सामनें वॉर्नर असहज दिखाई पड़े औऱ अपना खाता भी नहीं खोल सके। तीसरी गेंद 147 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई, जिसे वॉर्नर ऑनसाइड में खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए कवर पॉइंट पर खड़े अक्षर पटेल के हाथों में चली गई।

2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज ने वॉर्नर को 0 पर आउट किया है। नॉर्खिया ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 14 डॉट गेंद डाली।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

बता दें कि आईपीएल 2021 में अब तक डाली गई 10 सबसे तेज गेंदों में से टॉप 8 नॉर्खिया ने ही डाली हैं और यह इस सीजन में उनका पहला मैच है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 89.82 लाख रुपये में खरीदा था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें