ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से धूल चटाने के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार आगाज़ किया। पहले टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम को सिर्फ 106 रन पर ही रोक दिया। लेकिन जब टीम इंडिया 107 का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी तो सफर इतना आसान नहीं था क्योंकि अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने भी पावरप्ले में जमकर तबाही मचाई।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए और केएल राहुल फंसकर खेल रहे थे लेकिन कोहली के आउट होने के बाद जब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए तो ऐसा लगा कि वो एक अलग ही पिच पर बैटिंग कर रहे हैं। एनरिक नॉर्खिया पारी के सातवें ओवर में अपना पहला ओवर करने के लिए आए और पहली ही बॉल पर विराट कोहली का विकेट ले गए।

Advertisement

इसके बाद सूर्यकुमार यादव आए और पहली गेंद पर चकमा खा गए लेकिन इसके बाद अगली दो गेंदों पर जो हुआ उसे देखकर हर कोई बस सूर्यकुमार यादव का फैन हो गया। सूर्या ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए नॉर्खिया को उनके पहले ही ओवर में लगातार दो छक्के लगा दिए। ये दो छक्के खाकर नॉर्खिया का चेहरा देखने लायक था।

सूर्या के इन छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो दीपक चाहर और अर्शदीप ने ऐसी अविश्वसनीय गेंदबाजी की जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अफ्रीकी पारी के पहली 15 गेंदों में ही 5 अफ्रीकी बल्लेबाज़ आउट हो गए और ऐसा लगा कि अफ्रीकी बल्लेबाज़ 50 रन भी नहीं बना पाएंगे लेकिन गिरते-पड़ते टेम्बा बावुमा की टीम 106 तक पहुंचने में सफल रही।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार