Anshul Kamboj Bowled Henry Nicholls Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) अपनी तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। अंशुल ने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) को अपनी एक शानदार गेंद से चकमा दिया जिसके बाद कीवी बैटर अपना विकेट बचा नहीं पाया और क्लीन बोल्ड हो गया।
ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर में घटी। Indian Captain शुभमन गिल ने अंशुल को तीसरे गेंदबाज़ों के तौर पर इस्तेमाल किया। इसी की चौथी गेंद पर अंशुल ने निकोल्स को बोल्ड करके टीम इंडिया को सफलता दिलाई। उन्होंने राउंड दे विकेट से लेंथ बॉल की जिसे निकोल्स संभाल नहीं पाए।
अंशुल की गेंद पिच से टकराकर अंदर की तरफ आई जिस पर निकोल्स ने डिफेंड करके बॉल को रोकने की कोशिश की। इसी कोशिश में वो असफल हुए। इसके बाद होना क्या था, AK47 (अंशुल कंबोज जर्सी नंबर-47) की बॉल निकोल्स के बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराई और फिर जमीन से लगकर सीधा स्टंप्स पर लगी।
तो ऐसे अंशुल कंबोज ने भारतीय टीम को हेनरी निकोल्स का विकेट दिलाया। वो 26 गेंदों पर महज़ 11 रन करके आउट हुए। आप निकोल्स के विकेट का वीडियो नीचे देख सकते हो। वो आउट होने के बाद बेहद निराश थे।
मैच का हाल: वेलिंगटन वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग दी है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक 25 ओवर में 73 रन बनाकर 5 विकेट खो चुकी है। मैदान पर डेरिल मिचेल (63 गेंदों पर 33 रन) और मिचेल सेंटनर (14 गेंदों पर 10 रन) की जोड़ी मौजूद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।