अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डीन एल्गर ने मौजूदा सीजन की समाप्ति के बाद पेशेवर क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहने की घोषणा की है। एल्गर ने कहा है कि 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीजन खत्म होने पर वह रिटायर हो जाएंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक एल्गर ने कहा, "मुझे लगता है कि पेशेवर क्रिकेट को अंतिम रूप से अलविदा कहने का मेरे लिए यह सही समय है। मैं अब जवान नहीं रहा, 39 साल का हो गया हूं। घर पर मेरे पास एक युवा लेकिन बहुत तेजी से बड़े हो रहे परिवार के लिए बहुत सारी चीजें चल रही हैं। मेरे लिए यह समय घर पर अपने पार्टनर और बच्चों के लिए मौजूद रहने का है।"
एल्गर ने कहा, "अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है। यह अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सीजन के आखिर में, मैं रिटायर हो जाऊंगा। मैं खुशकिस्मत था कि मुझे बारह साल तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे करियर के सबसे गर्व के पलों में से एक है।"
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक एल्गर ने कहा, "मुझे लगता है कि पेशेवर क्रिकेट को अंतिम रूप से अलविदा कहने का मेरे लिए यह सही समय है। मैं अब जवान नहीं रहा, 39 साल का हो गया हूं। घर पर मेरे पास एक युवा लेकिन बहुत तेजी से बड़े हो रहे परिवार के लिए बहुत सारी चीजें चल रही हैं। मेरे लिए यह समय घर पर अपने पार्टनर और बच्चों के लिए मौजूद रहने का है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
डीन एल्गर के अंतरराष्ट्रीय करियर पर गौर करें, तो दक्षिण अफ्रीका के लिए उन्होंने 86 टेस्ट मैचों की 152 पारियों में 14 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 5,347 रन बनाए। इसके अलावा, 8 वनडे की 7 पारियों में 104 रन उनके नाम दर्ज हैं। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की है।