अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अधिकारिक एंथम लॉन्च किया जिस कैंपेन फिल्म में भारतीय कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को एक नए अवतार में देखा गया। आईसीसी टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेला जाएगा।

Advertisement

एंथम को भारत के जाने माने संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। कोहली और पोलार्ड के अलावा अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी एंथम में एक अलग अवतार के रुप में नजर आएगें।

Advertisement

आईसीसी के हवाले से पोलार्ड ने कहा, "टी20 क्रिकेट ने यह साबित किया है कि वह लगातार अपने फैंस को आकर्षित करने के लिए कुछ नया करता रहता है। पूरी दुनिया भर में जितने भी लोग इस टूर्नामेंट को देखेंगे, मैं दुबई में उनका मनोरंजन करने के लिए काफी उत्साहित हूं।"

मैक्सवेल ने कहा, आईसीसी टी20 विश्व कप काफी कठिन और मजेदार होने वाला है। कई टीमें हैं जो इस ट्रॉफी की हकदार हैं। हर मैच फाइनल की तरह होगा। हम जल्द से जल्द इसकी शुरुआत करना चाहते हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार