पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सोमवार (25 मार्च) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर अनुज रावत (Anuj Rawat Catch) ने चार कैच लपके। अनुज पहले विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए एक आईपीएल पारी में चार कैच लपके हैं। यश दयाल द्वारा डाले गए पारी के 18वें ओवर में अनुज ने सैम कुरेन का बेहतरीन कैच लपका, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 
Advertisement

दयाल ने 141.7kph की स्पीड से बाउंसर डाली, जिसे कुरेन हुक करने गए और गेंद उनके ग्लव्स का किनारा लेकर पीछे गई औऱ अनुज ने छलांग लगाते हुए दाहिने हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया।

Advertisement

बता दें कि एक आईपीएल पारी में बतौर विकेटीकपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड कुमारा संगाकारा के नाम है, जिन्होंने 2011 में आरसीबी के खिलाफ विकेट के पीछे पांच कैच लपके थे। इसके अलावा एडम गिलक्रिस्ट, पार्थिव पटेल, ए वैन वीक,नमन ओझा, क्विंटन डी कॉक, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, ऋद्धिमान साहा और रहमानुल्लाह गुरबाज और अब अनुज ने विकेटकीपर के तौर पर 4 कैच लपकने का कारनामा किया रहै। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में आरसीबी ने अनुज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वो दो सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। इस सीजन वह दिनेश कार्तिक की जगह शुरूआती मुकाबले से ही विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार