दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अनुकूल रॉय ने फील्डिंग से ऐसा कमाल दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बाउंड्री लाइन के पास दौड़ते हुए उन्होंने शानदार कैच लपका और अक्षर पटेल की पारी खत्म कर दी। इस कैच में उनका बैलेंस और कंट्रोल देखने लायक था। 

Advertisement

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने अपनी फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास शानदार कैच पकड़कर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

दिल्ली की पारी का 19वां ओवर वैभव अरोड़ा डाल रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने स्लोअर बॉल को डीप मिडविकेट की तरफ पुल करने की कोशिश की। गेंद हवा में गई और ऐसा लग रहा था कि यह आसानी से बाउंड्री के पार चली जाएगी।

लेकिन तभी अनुकूल रॉय तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़े और शानदार टाइमिंग के साथ कैच लपक लिया। कैच पकड़ने के बाद उनका बैलेंस जरूर बिगड़ा और वह जमीन पर गिर पड़े, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने गेंद पर पकड़ नहीं छोड़ी। इस शानदार प्रयास ने स्टेडियम में मौजूद फैंस को भी तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

VIDEO:

अक्षर पटेल इस मुकाबले में एक बार फिर काफी संघर्ष करते नजर आए और 22 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सके। अनुकूल रॉय ने इस मैच में सिर्फ फील्डिंग ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर पथुम निसांका (50) और ट्रिस्टन स्टब्स (2)  के रुप में अहम विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। पथुम निसांका ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा ने आखिर में 27 गेंदों में 39 रन जोड़कर टीम को 142 रन तक पहुंचाया। जिसके जवाब में KKR ने फिन एलन की 47 गेंदों में नाबाद 100 रन की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 34 गेंद शेष रहते 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार