VIDEO : अर्जुन के निशाने पर है IPL 2021, टूर्नामेंट से पहले जमकर बहा रहे हैं पसीना

Updated: Thu, Aug 19 2021 17:04 IST
Cricket Image for VIDEO : अर्जुन के निशाने पर है IPL 2021, टूर्नामेंट से पहले जमकर बहा रहे हैं पसीना (Image Source: Google)

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण लगभग एक महीने बाद शुरू होने वाला है और कई भारतीय खिलाड़ी तो यूएई भी पहुंच गए हैं और इस टूर्नामेंट से पहले जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर।

मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई का ये उभरता सितारा इस समय अबू धाबी में है और अपना सात दिवसीय क्वारंटीन पूरा कर रहा है। इस दौरान अर्जुन अपनी फिटनेस पर भी जमकर काम कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने अबू धाबी में अपना क्वारंटीन पूरा कर रहे खिलाड़ियों के कुछ वीडियो क्लिप पोस्ट किए हैं। जिसमें अर्जुन तेंदुलकर, युद्धवीर सिंह चरक, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, धवल कुलकर्णी और अनुकुल रॉय कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन को पहले चरण में डेब्यू का मौका नहीं मिला था लेकिन इस बार अगर मुंबई इंडियंस ने चाहा तो सचिन तेंदुलकर के बेटे आपको आईपीएल में पहली बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दो बार की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2021 अभियान को फिर से शुरू करेगी। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने सीजन के पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में चार जीत दर्ज की।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें