हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार (14 अक्टूबर) को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने प्रदर्शन से धमाल मचा दिया। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने 17 डॉट गेंद डाली। यह टी-20 क्रिकेट में अर्जुन द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। 

Advertisement

तेंदुलकर ने प्रतीक रेड्डी (3), तिलक वर्मा (62), राहुल बुद्धि (8) औऱ रवि तेजा (4) को अपना शिकार बनाया। बता दें कि इससे पहले खेले गए दो मुकाबले में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। 

Advertisement

अर्जुन ने पावरप्ले में दो ओवर डाले, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक रन दिया। इसके बाद वह डेथ ओवरों में दूसरा स्पैल करने आए, उन्होंने 17वां और 19वां ओवर डाला। 

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर के इस शानदार प्रदर्शन की वीडियो शेयर की है। हालांकि उनका यह प्रदर्शन गोवा को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुए। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों 62 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान तनमय अग्रवाल ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए।  

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

इसके जवाब में गोवा की टीम 18.5 ओवरों में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई और हैदराबाद ने 37 रन से मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार