भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रविवार (17 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन गेंदबादी की। अर्शदीप ने अपने कोटे के 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए औऱ रीजा हेंड्रिक्स, टॉनी डी जॉर्जी, रासी वैन डर डुसेन, कप्तान एडेन मार्करम और एंडिले फेहलुकवायो को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

पहले भारतीय तेज गेंदबाज

Advertisement

अर्शदीप पहले भारतीय तेज गेंदबाज गए हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथ अफ्रीका में वनडे पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। भारत के लिए साउथ अफ्रीका यह कारनामा करने वाले वह कुल तीसरे गेंदबाज बने हैं। आशीष नेहरा ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वहीं 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ युदवेंद्र चहल ने 22 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

11 साल बाद हुआ ऐसा

11 साल बाद भारत के लिए किसी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वनडे इंटनरेशऩल में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले 4 अगस्त 2013 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए वनडे में इरफान पठान ने 61 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में 116 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन और टॉनी डी जॉर्डी ने 28 रन बनाए। टीम के 7 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
अर्शदीप के अलावा भारत के लिए आवेश खान ने 4 विकेट चटकाए। छठी बार भारतीय वनडे इतिहास में ऐसा हुआ जब दो गेंदबाजों ने 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार