Arshdeep Singh Breaks Yuzi Chahal Record: आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बेशक एक ही विकेट मिला लेकिन अपने चार ओवरों में सिर्फ 29 रन देकर उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। इस मैच में एक विकेट लेते ही अर्शदीप ने युजवेंद्र चहल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

Advertisement

इस मैच में एंड्रयू बलबर्नी का विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही इंटरनेशनल टी-20 में भारत के लिए सबसे तेज़ी से 50 विकेट लेने वाले वो दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप सिंह ने अपने 33वें टी-20 मैच में ये उपलब्धि हासिल करके युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। युजी चहल ने भारत के लिए 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने के लिए 34 पारियां ली थी।

Advertisement

वहीं, भारत के लिए सबसे तेज़ 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम दर्ज है। कुलदीप ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं। अर्शदीप के करियर की बात करें तो उन्होंने जुलाई 2022 में भारतीय टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपने डेब्यू के बाद से ही उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो टीम इंडिया के नियमित सदस्य बन चुके हैं और आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका चुना जाना लगभग तय है।

Also Read: Cricket History

अगर भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी-20 की बात करें तो डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी टीम इंडिया ने आयरलैंड को 33 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया और अब आयरलैंड पर अपनी ही धरती पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और जब आयरलैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो शुरू से ही मैच में पिछड़े हुए नजर आए और अंत में कुल मिलाकर आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई और इस तरह भारत ने 33 रनों से मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार