भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के बाद अर्शदीप अब विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेल रहे हैं और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को चारों खाने चित्त कर दिया।

Advertisement

पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए अर्शदीप ने नई गेंद से शानदार कौशल का प्रदर्शन किया और अपनी धारदार गेंदबाजी से महाराष्ट्र के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। शुरुआती दोनों विकेट अर्शदीप ने लिए लेकिन जिस तरह से उन्होंने रुतुराज को बोल्ड किया उसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

ये घटना महाराष्ट्र की पारी के पहले ही ओवर में हुई, जब पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान अभिषेक शर्मा के फैसले को सही साबित करते हुए अर्शदीप ने नई गेंद का फायदा उठाया औऱ गायकवाड़ को एक शानदार गेंद पर आउट किया। ओवर द विकेट से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने गेंद को गायकवाड़ से दूर फेंका नतीजतन, गेंद उनके बाहरी किनारे से गुजरती हुई उनका ऑफ स्टंप उखाड़ गई। उनकी इस गेंद का वीडिय आप नीचे देख सकते हैं।

गायकवाड़ को आउट करने के बाद, अर्शदीप ने महाराष्ट्र के नंबर तीन बल्लेबाज सिद्धेश वीर को भी पांच गेंदों में शून्य पर आउट कर दिया। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक अर्शिन कुलकर्णी और अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने ने अपनी टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं और वो चाहेंगे कि अर्शिन कुलकर्णी और अंकित बावने एक लंबी पारी खेलें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार