Arshdeep Singh Unwanted Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने बीते शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG के खिलाफ बेहद ही खराब गेंदबाज़ी की और सिर्फ तीन ओवर में 52 रन लुटा दिए। गौरतलब है कि अब अर्शदीप के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो कि कोई भी गेंदबाज़ नहीं बनाना चाहेगा।

Advertisement

दरअसल, लखनऊ में 52 रन लुटाने के साथ, अर्शदीप सिंह साल 2026 के IPL में अब तक 14 मैचों में 541 रन दे चुके हैं। इसी के साथ अब वो IPL के 19 साल के इतिहास के ऐसे पहले गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने IPL के तीन लगातार सीजन में 500 प्लस रन खर्चे हो। याद दिला दें कि उन्होंने साल 2025 के IPL में 17 मैचों में 518 रन दिए थे और साल 2024 के IPL में 505 रन लुटाए थे।

Advertisement

इतना ही नहीं, 27 साल के अर्शदीप पंजाब किंग्स के ऐसे पहले बॉलर भी बन गए हैं, जिन्होंने सात बार अपने स्पेल में 50 प्लस रन खर्चे हैं। उनके बाद इस अनचाही रिकॉर्ड में इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन हैं, जिन्होंने पंजाब की तरफ से खेलते हुए चार बार 50 प्लस रन दिए।

PBKS के गेंदबाज़ जिन्होंने सबसे ज़्यादा बार 50 प्लस रन लुटाए

  • अर्शदीप सिंह - 7
  • सैम करन - 4
  • कगिसो रबाडा - 3
  • मोहम्मद शमी - 3
  • जेवियर बार्टलेट - 3

बात करें अगर LSG Vs PBKS मुकाबले की तो इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जोश इंगलिस की 44 गेंदों पर 72 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 196 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने इकाना में बैटिंग करके तूफान उठा दिया और 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोके। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने भी 39 गेंदों पर 69 रन जोड़े, जिसके दम पर PBKS ने 18 ओवर में 197 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत हासिल की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार