आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह एक बार फिर मैदान के बाहर सबका ध्यान खींचने में सफल रहे हैं। पंजाब की टीम अपने अगले तीन मैच धर्मशाला में खेलने वाली है और टीम धर्मशाला पहुंचकर अभयास शुरू कर चुकी है। हालांकि, इसी बीच अर्शदीप का धर्मशाला से एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें धर्मशाला में देर रात टीम डिनर के दौरान अपनी कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ देखा गया।
डिनर के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिसमें फैंस ने अर्शदीप और समरीन को पंजाब किंग्स के कई खिलाड़ियों के साथ आते हुए देखा। इस दौरान दोनों काफी सहज नज़र आ रहे थे और टीम के साथियों व सपोर्ट स्टाफ से बातचीत कर रहे थे। इन दोनों को हाथ पकड़े हुए भी देखा गया जिससे उन डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई है जो पूरे आईपीएल 2026 सीज़न के दौरान चल रही थीं।
बता दें कि अर्शदीप और समरीन को लेकर अफवाहें सबसे पहले तब ज़ोर पकड़ने लगीं जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस तेज़ गेंदबाज़ की वायरल पोस्ट में दिख रही एक रहस्यमयी महिला को पंजाबी अभिनेत्री समरीन से जोड़ दिया। तब से, समरीन को अक्सर पंजाब किंग्स के मैचों और टीम से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान देखा गया है, जिससे फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, न तो अर्शदीप और न ही समरीन ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर पंजाब किंग्स के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआती 6 मैच जीतने के बाद पंजाब की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और अब 10 मैचों में 13 अंकों के साथ इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। माना जा रहा था कि पंजाब की टीम टॉप-2 में फिनिश कर सकती है लेकिन इस समय जिस तरह से ये टीम खेल रही है उस देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि किसी तरह टीम टॉप-4 में आ जाए, उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।